Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 33 करोड़ की लागत से बन रहे ‘चाइल्ड एंड मेटरनिटी सेंटर’ की सुविधा जल्द, निर्माण अंतिम चरण में 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलावासियों के लिए अच्छी खबर है। लोगों को जल्द ही चाइल्ड एंड मेटरनिटी हॉस्पिटल की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। कुपोषित माता व बच्चों को अब डीएमसीएच व पीएमसीएच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बेहतर से बेहतर सुविधा सदर अस्पताल में ही उपलब्ध हो जाएगी। सदर में 33 करोड़ रुपए की लागत से चाइल्ड एंड मेटरनिटी सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है।

सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अप्रैल के पहले सप्ताह से यह केंद्र काम करने लगेगा। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। इस अस्पताल के शुरू होने से गंभीर मातृ शिशु को दरभंगा और पटना भेजने का झंझट समाप्त हो जाएगा। इस केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अभी गंभीर रूप से बीमार मरीजों को दरभंगा और पटना रेफर कर दिया जाता है। जिस रास्ते में ही अधिकतर बच्चों की मौत हो जाती है।

सिविल सर्जन डॉक्टर एस के चौधरी ने कहा कि भवन निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, बहुत जल्द ही भवन निर्माण विभाग इस भवन को स्वास्थ्य विभाग को सौंप देगी। जिसमें 100 मरीजों की क्षमता वाले मृति और शिशु अस्पताल काम करने लगेगा। इस सेंटर के शुरू होने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत मिलेगी और वह निजी क्लिनिक के आर्थिक दोहन से बच सकेंगे। इसमें मां और नवजात के इलाज से जुड़ी सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें अत्याधुनिक सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावे पैथोलॉजीकल जांच की भी व्यवस्था होगी। इस MCH हॉस्पिटल शुरू होने पर जच्चा-बच्चा को बेहतर इलाज मिल सकेगा, जिससे मौतों में कमी आएगी।

कुपोषण के कारण औसतन 15 बच्चे की होती है हर महीने मौत :

समस्तीपुर जिले भर में एक माह में औसतन 15 बच्चों की मौत होती है। स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा देखें तो जिले के विभिन्न अस्पतालों में एक माह में औसतन 0 से 5 वर्ष के कम से कम 15 बच्चों की मौत उचित उपचार वह देखने के अभाव में हो जाती है। सदर अस्पताल में चाइल्ड एंड मेटरनिटीर सेंटर के खुल जाने से उन बच्चों उपचार देने में सुविधा मिलेगी। मौत का आंकड़ा घटेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

30 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago