Samastipur

समस्तीपुर: प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमी-प्रेमिका हो गये घर से फरार, फिर आक्रोशित लड़की के परिजनों ने लड़के के घर में लगा दी आग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रेम-प्रसंग में एक गांव का लड़का व लड़की घर छोड़ भाग निकले। इससे नाराज लड़की के परिजन काफी आक्रोशित हो गए। जिसके कारण लड़की के परिजनों ने लड़का के घर पर चढ़कर मारपीट की, साथ ही उसके घरों में आग लगा दी। जिसके कारण लड़का पक्ष का काफी संपत्ति का नुकसान हो गया। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत के एक गांव की है। उक्त घटना शुक्रवार रात की बतायी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात एक लड़का और एक लड़की के प्रेम-प्रसंग को लेकर लड़की पक्ष के दर्जनों लोगों ने लड़का के घर मे तोड़ फोड़ कर, मारपीट कर घर में आग लगा दिया। जिसमें घर मे रखे लाखों रुपये की सम्पति जल कर राख हो गई है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच की। हालांकि किसी भी पक्ष के लोगो पर फिलहाल कोई कार्रवाई नही हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के मंटू दास के पुत्र काा गांव के ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों घर छोड़ कर फरार हो गये। घर से भाग जाने को लेकर लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित होकर लगभग 10 बजे रात्रि में लड़के के घर में आग लगा दिया। बहरहाल थाने में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन देने की प्रक्रिया जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

5 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

5 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

9 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

15 घंटे ago