Samastipur

KK पाठक की चेतावनी का असर नहीं, समस्तीपुर में नियोजित शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस, विरोध में लगाए नारे…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की चेतावनी के बाद भी बिहार के नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा को लेकर दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। नियोजित शिक्षक संघों ने 13 फरवरी को विधानसभा के घेराव को घोषणा की है। इस घोषणा के तहत इन शिक्षकों का आन्दोलन शुरू हो गया है। इस कड़ी में नियोजित शिक्षकों के द्वारा समस्तीपुर शहर में भी मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया।

इस कड़ी में ऑनलाइन सक्षमता परीक्षा के विरोध में नियोजित शिक्षक ने समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान से मशाल जुलूस निकाला। इस मशाल जुलुस में अपर मुख्य सचिव केके पाठक मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। ऑनलाइन समक्षता परीक्षा के विरोध में शिक्षक एकता मंच के राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत सभी शिक्षक संघ मिलकर शहर के सड़को पर मशाल जुलूस निकाला।

नियोजित शिक्षकों ने कहा कि बिहार के सभी स्तर से नियोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा उतीर्ण है। ऐसे में दक्षता और पात्रता परीक्षा उतीर्ण के बाद सक्षमता परीक्षा का कोई औचित्य ही नही है। सरकार सिर्फ सक्षमता परीक्षा के माध्यम से नियोजित शिक्षकों का छंटनी करना चाहती है।

शिक्षकों के द्वारा कहा गया की सरकार की नियोजित शिक्षकों के प्रति मंशा साफ नही है। सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार BPSC परीक्षा ऑफलाइन ली है और ले रही है जिसमें युवा और नये शिक्षक बहाल हो रहे है। वहीं सक्षमता परीक्षा सरकार ऑनलाइन लेने की तैयारी कर रही है। शिक्षक संघ के द्वारा राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने की शिक्षकों से अपील की है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

1 घंटा ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago