Samastipur

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल की निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। निर्माण कार्य में लगे कर्मियों ने चोरी का सामान ले जा रहे ई-रिक्शा को पकड़कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान जितवारपुर डीह वार्ड 17 निवासी महेश ठाकुर के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया और साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुल निर्माण एजेंसी के साइट उप प्रभारी उत्पल चौधरी के आवेदन पर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान साहिल ने चोरी की घटना में टोटो चालक फुल मोहम्मद समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के शामिल होने की बात कही है। दोनों के फरार होने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

33 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

5 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

10 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

13 घंटे ago