समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जिले में कुल 21 हजार लाभुकों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत समस्तीपुर विद्युत प्रमंडल को 9460, दलसिंहसराय को 6765 और रोसड़ा विद्युत प्रमंडल को 4775 लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य मिला है।
योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान कुछ बैंक शाखाओं में लाभुकों के ऋण संबंधी आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित रखने या अस्वीकृत किए जाने के मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार एसबीआई की ताजपुर शाखा में 22 आवेदन सिबिल स्कोर के आधार पर अस्वीकृत किए गए। जबकि निर्धारित प्रावधान के अनुसार केवल सिबिल स्कोर के आधार पर पीएम सूर्य घर योजना के आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया जाना है। इसी तरह केनरा बैंक की कस्बे आहार शाखा में 22 आवेदन लंबित पाए गए।
एसबीआई की विभूतिपुर, पटोरी और काशीपुर शाखाओं में भी योजना से जुड़े आवेदन लंबित अथवा अस्वीकृत किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सरायरंजन शाखा में लाभुकों से जमीन के स्वामित्व का प्रमाण-पत्र मांगे जाने का मामला सामने आया। ग्रामीण बैंक की खजुरी शाखा में सब्सिडी की राशि को बैंक ऋण की पूरी अदायगी तक होल्ड रखने की शिकायत मिली है। पीएनबी की नारघोघी शाखा में भी योजना से संबंधित आवेदन लंबे समय तक लंबित रखने की जानकारी मिली है।
इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक शाखाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रस्ताव सक्षम प्राधिकार को भेजा गया है। विभाग ने विद्युत अधिकारियों और बैंक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लाभुकों के आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। योजना के तहत घरों की छत पर सोलर संयंत्र लगाकर परिवारों को बिजली के खर्च में राहत देने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने का लक्ष्य है।
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…
समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…
समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार की रात इलाज के दौरान महिला सिपाही…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…