Samastipur

खानपुर में वैदिक मंत्रों के बीच त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की अचल स्थापना कार्यक्रम संपन्न

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर खेढ़ी गांव स्थित बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं के गगनभेदी वैदिक मंत्रों के बीच त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की अचल स्थापना कार्यक्रम विद्वान पंडितों राष्ट्रीय स्तर के संत पुरोहित डॉ. सत्य नारायण मिश्र सत्य जी के निर्देशन में और मंदिर के संस्थापक यजमान पंडित रामानंद झा सपत्नीक ने संकल्पित होकर सम्पन्न किया।

अचल स्थापना कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन प्रातः सर्व देवी- देवता पूजन, वेदी पूजन, महास्नान पुनः बिहार में विष्णु पद मंदिर के पश्चात दूसरा भव्य विष्णु-लक्ष्मी मंदिर का वैदिक विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक हुआ। उसके बाद माता लक्ष्मी भगवान नारायण के समक्ष श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया। आज ही भव्य अष्टयाम यज्ञ का समापन भी पूर्ण हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम में हवन यज्ञ की पूर्णाहुति तत्पश्चात भव्य आरती और प्रसाद वितरण भी किया गया।

गुरुवार को सम्पूर्ण यज्ञ पूर्णाहुति समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वारिसनगर विधायक अशोक कुमार, पूर्व विधायक डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, भाजपा के विधान परिषद सदस्य सह पूर्व नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी, मिथिला मंथन के संयोजक तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना समिति के संस्थापक सदस्य प्रो पीके झा प्रेम, समाजसेवी राजीव कुमार, डॉ. विकास कुमार, नवीन कुमार, अमित कुमार, महेश कुमार,

जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, रौशन कुमार, प्रहलाद चौधरी, पवन कुमार झा, आदित्य कुमार चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, महेश प्रसाद यादव, डॉक्टर लालबाबू, जेडीयू नेता राम शंकर राय, सरपंच विजय कुमार ठाकुर, गंगा प्रसाद झा, उप सरपंच शिव शंकर महतो, मुखिया पति ललित कुमार सहनी, भाजपा के खानपुर दक्षिणी मंडल प्रवक्ता यशवंत कुमार चौधरी बादशाह, सुशील कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

45 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago