समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा शहर से सटे दामोदरपुर में अज्ञात चोरों ने एक सुनसान घर का ताला तोड़ लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व नकद की चोरी कर ली। गुरुवार को सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया व पीड़ित गृह स्वामी से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। घटना के संबंध में पीड़ित दामोदरपुर निवासी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीते 19 फरवरी को अपने घर में ताला बंदकर ईलाज के लिए मुजफ्फरपुर चले गए थे।
गुरुवार की सुबह पड़ोसी ने मोबाइल पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर जब पहुंचा सभी कमरों का भी ताला टूटा पाया और आलमीरा का लॉक भी टूटा था व सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने करीब एक लाख रुपये नकद व आलमीरा में रखा सोने व चांदी के सभी जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने तकरीबन दस लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली है। इनमें सोना व चांदी के जेवरात शामिल है। इस संबंध में पुनि सह थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…