समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना अंतर्गत रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी सजायाफ्ता बंदी राम अवतार सहनी (70) की बुधवार सुबह साढ़े दस बजे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह किडनी रोड से ग्रसित था। स्थिति गंभीर होने पर मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से उसे बीते 18 फरवरी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया था।
मौत के बाद मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बंदी के शव की समीक्षा की गई और पोस्टमार्टम कराया गया। जेल प्रशासन ने बताया कि समस्तीपुर उत्पाद थाना की पुलिस ने वर्ष 2019 में शराब का मामला दर्ज किया था। इसमें आरोपित राम अवतार को 11 अगस्त 2023 को समस्तीपुर के विशेष उत्पाद न्यायालय ने सजा सुनाई थी।
सजा के बाद समस्तीपुर जेल से बीते साल 31 दिसबंर को उसे मुजफ्फरपुर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया था। बंदी को गंभीर किडनी रोग, हाइपरटेंशन और सांस की बीमारी थी। उसकी स्थिति बिगड़ने पर जेल के डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के लिए उसे एसकेएमसीएच भेजने की अनुशंसा की। जेल प्रशासन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को बंदी के परिजन को सौंप दिया गया।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…