Samastipur

दलसिंहसराय स्टेशन पर अवध असम एक्सप्रेस से शराब लेकर उतरे पांच तस्कर, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से चार बैग में भारी मात्र में विदेशी शराब लेकर उतरे पांच तस्कर को दलसिंहसराय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दलसिंहसराय ओपी के आरपीएफ प्रभारी रामसूरत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर शराब उतरने वाला है। पुलिस के जवान पहले से ही स्टेशन पर तैनात थे। जब बैग लेकर ट्रेन से उतरा तो पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली। इसमें 750 एमएल का कुल 74 बोतल विदेशी शराब था। इसकी क़ीमत लगभग 50 हजार लगाई जा रही है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के रूपौली खुर्द वार्ड एक निवासी अविनाश कुमार, अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता निवासी दीपक ऊर्फ बिट्टू कुमार, बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर निवासी मनिक चंद्र दास, भोजा साहपुर निवासी सोनू पासवान,दीपक कुमार के रूप में हुई। सभी ट्रेन से माध्यम से शराब की तस्करी कर गांव में होम डिलेवरी का काम करता था। मौके पर बछवाड़ा आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी प्रदीप कुमार यादव, सीआइबी,आरपीएफ गढहारा के अरविंद कुमार आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago