समस्तीपुर/विभूतिपुर :- श्री आद्य शंकराचार्य धर्मस्थान संसद माघ मेला, प्रयागराज में स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ शिविर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय प्राकृतिक धर्म आध्यात्म मंथन शिविर में ग्लोबल एन्वाइरन्मेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर व समस्तीपुर के विभूतिपुर का ट्रीबॉय कन्हैया कुमार को पर्यावरण रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु श्रद्धेय जगदुरु शंकराचार्य श्री अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी महाराज द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र अवार्ड से नवाजा गया।
इस अवसर पर ट्रीबॉय कन्हैया ने कहा कि पेड़ पौधा की हमारे जीवन की आधार है। हरियाली ही जीवन की खुशहाली है। हमारे तीज त्योहार और दैनिक जीवन न शैली को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया है इसीलिए पीपल, आंवला, नीम, बरगद, तुलसी आदि पेड़ पौधों की पूजा अर्चना की जाती है। पेड़ पौधों से आत्मिक संबंध होने पर हम उसकी रक्षा व संवर्धन की मुहिम को सार्थक कर सकते हैं। बतातें चले कि इस प्राकृतिक मंथन शिविर में लोकगायक सुनील के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण को जागरूकता करते हुए कई गीत संगीत प्रस्तुत किया।
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…