Samastipur

मुंबई से ढ़ाई करोड़ रूपये के गहने की चोरी कर समस्तीपुर भागा युवक, ट्रेन से बोरे में छिपाकर लाए थे हीरा और सोना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौरा गांव से मुंबई पुलिस ने स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये के जेवरात के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर की पहचान स्थानीय रामचंद्र मंडल के पुत्र राजा कुमार और मधुबनी जिला के खुटौना थाना क्षेत्र के सिहुला गांव के विनोद यादव के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है।

आरोप है कि उक्त दोनों युवक ज्वेलरी कारोबारी के घर में दो साल से घरेलू काम कर रहा था। जब उसने मालिक पर विश्वास जमा लिया तो उसने अपने दोस्त के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। दोनों आरोपी को मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गिरफ्तार चोरों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजा कुमार और नीरज कुमार मुंबई में ज्वेलरी कारोबारी के घर काम करता था। 10 फरवरी को ज्वेलरी कारोबारी सुनीता जबेरी के घर में लगभग ढ़ाई करोड़ रुपए के हीरा और सोना चुरा कर वहां से भाग निकला। दोनों घटना के बाद 10 फरवरी को ही अपने गांव के लिए ट्रेन से निकल गए थे। चोरी के बाद कारोबारी के द्वारा मुंबई के खार थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

जिसके बाद मुम्बई पुलिस की टीम शुक्रवार को हथौड़ी थाना पहुंची। जहां आरोपी के घर से चोरी की गई हीरा और सोना के जेवरात बरामद किया। पुलिस चोरी गई समान के साथ दोनों आरोपी को ट्रांसिट रिमांड के लिए समस्तीपुर न्यायालय में पेश किया और फिर उसे अपने साथ लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई। हालांकि इस मामले में मुम्बई पुलिस मीडिया के सवालों से बचती रही।

ट्रेन से बोरे में छिपाकर लाए थे हीरे और सोना :

जानकारी के मुताबिक, राजा और नीरज दोनों 13 फरवरी को मुंबई से पवन एक्सप्रेस से निकले थे। दोनों ट्रेन की जनरल बोगी में कपड़ों आदि के बीच बोरे में जेवरात छिपाकर लाए थे। दोनों ही 15 फरवरी की रात अपने-अपने घर पहुंचे थे। दोनों मैट्रिक के परीक्षार्थी भी हैं। दोनों ने ही 16 को मैट्रिक परीक्षा भी दी। इसी दौरान 16 फरवरी की रात पहले पुलिस ने मधुबनी के नीरज को गिरफ्तार किया। फिर नीरज के साथ पुलिस हथौड़ी के भटौरा गांव पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के साथ छापामारी कर राजा को भी गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि कुछ जेवरात नीरज के घर से और जेवरात राजा के घर मिले। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने यह सोच कर चोरी की घटना को अंजाम दिया कि जेवर बेचकर वहीं कोई कारोबार करेंगे। वापस मुंबई लौट कर नहीं आएंगे। लेकिन अब दोनों को हवालात में जाना पड़ेगा। मुंबई पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के सीएम पद की शपथ पर भाजपाइयों में उत्साह, अबीर-गुलाल लगा मनाया जश्न

समस्तीपुर/रोसड़ा : बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही…

8 घंटे ago

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर रोसड़ा में जश्न, मंदिर में चढ़ाया प्रसाद

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित महावीर चौक मंदिर परिसर में बुधवार को बिहार…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर ह’त्या, कई जख्मी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बागी आधारपुर गांव में बुधवार को…

9 घंटे ago

सीएम सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग! बिहार में विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा…

13 घंटे ago

पीएम सूरज घर योजना की समीक्षा बैठक, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक…

13 घंटे ago

निशांत कुमार को खुद फैसला लेना है कि…नीतीश के बेटे की शपथ ग्रहण से दूरी पर क्या बोले बिजेंद्र यादव

बिहार की नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जहाँ भाजपा और जदयू के…

14 घंटे ago