एसटीएफ बिहार और मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बोचहां थाना क्षेत्र के तुर्की भट्टा के समीप से 50 हजार के इनामी अपराधी डॉक्टर गिरोह के सदस्य कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिक राज उर्फ छोटन राज सहित चार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक अपराधी मौके से फरार हो गया। सभी अपराधी वहां पर डकैती की योजना बना रहे थे। कार्तिक बोचहां थाना के सरवानीचक का रहने वाला है। इसके अलावा चौपार निवासी मो. कैश, बोचहां भगवानपुर निवासी विजय कुमार, धरना टोला निवासी भरत कुमार शामिल हैं।
वहीं कर्णपुर दक्षिणी निवासी अपराधी सुभाष कुमार फरार हो गया। कार्तिक के पास से एक देसी पिस्टल, 13 पुड़िया स्मैक व मोबाइल जब्त किए गए हैं। कैश के पास से 16 पुड़िया स्मैक, एक जिंदा गोली, एक मोबाइल, विजय के पॉकेट से एक चाकू, 11 पुड़िया स्मैक और भरत के पास से 10 पुड़िया स्मैक, एक मोबाइल और एक कार जब्त की गई है। एसएसपी राकेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि डॉक्टर गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसमें विजय कुमार क्वैक है। वह गांव में घूम-घूमकर मरीजों का इलाज करता है। इस बहाने वह घर और संस्थानों की रेकी भी करता था।
यूबीजी बैंक लूट में है आरोपी
एसएसपी ने बताया कि छोटन पिछले साल चार जुलाई को हुए मीनापुर थाना के गोरीगामा स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में 9.43 लाख लूटकांड का आरोपी है। इसके अलावा बोचहां में बीते साल 26 जुलाई को कूरियर कंपनी से 1.87 लाख लूटकांड का भी आरोपी रहा है। बोचहां थाने में उसके ऊपर एनडीपीएस एक्ट में भी केस दर्ज है। वहीं मो. कैश भी बोचहां थाने में लूट, एनडीपीएस एक्ट का आरोपी है।
एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ को मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से अपराधियों के जुटने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सदस्यों के निशाने पर पेट्रोल पंप और सीएसपी था। पूछताछ में जानकारी मिली है कि गिरोह के सदस्य मोतीपुर और बोचहां में पेट्रोल पंप और सीएसपी में डकैती करने वाले थे। बोचहां थानेदार राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर में जिला अग्निशामक दस्ता द्वारा अग्निशामक के विभिन्न…
बिहार सरकार ने जमीन की ई-मापी को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी है. अब…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समाजवाद की धरती और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर…
समस्तीपुर : जीआरपी थाना समस्तीपुर में बुधवार को एक महिला यात्री ने शिकायत दर्ज कराते…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के सिंघियाघाट भगवती स्थान के…
समस्तीपुर/रोसड़ा : बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही…