समस्तीपुर : 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक सरगर्मी तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए आज समस्तीपुर में सेक्टर पदाधिकारी का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन DM योगेंद्र सिंह, SP विनय तिवारी, DDC अखिलेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले भर के पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस कार्यशाला को लेकर DM योगेंद्र सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर जो विभिन्न कोषांग बनाए गए हैं, उनकी तैयारी का असिसमेन्ट किया जा रहा है। इसी के तहत जिले भर के सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का संयुक्त वर्कशॉप आयोजित किया गया है।
इस प्रशिक्षण में चुनाव से संबंधित जो चीजे है, चुनाव की तैयारियां, चुनाव के दिन और उसके बाद किये जाने वाली गतिविधियों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही चुनाव से संबंधित मटेरियल उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सभी बूथों पर सही तरीके से व बढ़िया तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सके।
वहीं SP विनय तिवारी ने कहा की उनकी तैयारी अंतिम दौर में है। उसी क्रम में आज सेक्टर पुलिस ऑफिसर्स और सेक्टर ऑफिसर्स का ट्रेनिंग ओरिएंटेशन प्रोग्राम रखा गया है। जो उनका दायित्व है उसे समझाया जाएगा। उसके लिए उन्हें ट्रेंड भी किया जाएगा।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…