Bihar

दरभंगा एम्स के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को मिले 1264 करोड़, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव 12 को आयेंगे बिहार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के दूसरे एम्स के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है. केंद्र सरकार ने दरभंगा के शोभन बाइपास में सौंपी गयी जमीन की स्वीकृति दे दी है. इसके साथ ही दरभंगा एम्स के लिए 1264 करोड का बजटीय प्रावधान भी कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग ने दरभंगा एम्स के लिए राशि के आवंटन के बाद निर्माण प्रक्रिया को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है. दरभंगा एम्स का निर्माण भी प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत स्वीकृत किया गया है.

12 को दरभंगा आयेगी केंद्रीय टीम

दरभंगा में स्वीकृत बिहार का दूसरा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण में गति आ गयी है. राज्य सरकार द्वारा नये सिरे से केंद्र को भेजे गये प्रस्ताव के बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की टीम दरभंगा के शोभन मे जमीन का मुआयना करेगी. इसको लेकर केद्रीय टीम 12 फरवरी को बिहार आ रही है. टीम का नेतृत्व स्वयं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत करेंगे.

राज्य सरकार को करना है ये काम

केंद्र सरकार की शर्तों में दरभंगा एम्स को फोरलेन की कनेक्टिविटी, जमीन समतल कर बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करना शामिल था. राज्य सरकार ने केंद्र की सभी शर्तों को पूरा करने पर सहमति दे दी थी, साथ ही केंद्र से अनुरोध किया गया था कि दरभंगा में एम्स का ऐसा डिजाइन बने जो स्थानीय जरूरतों को पूरा करें. इसके बाद एम्स का नया डिजाइन तैयार किया गया है. नये डिजाइन में भूकंपरोधी पिलर और अंडरग्रांउड पार्किंग की बात सामने आ रही है. इससे राज्य सरकार को मिट्टी की भराई में खर्च की राशि कम होने की उम्मीद है.

अब लोगों को है जल्द काम शुरू होने का इंतजार

बहुत दिनों से मिथिला के लोग एम्स चाह रहे थे. उसकी यह मांग अब पूरी हो गयी है. केंद्र से सहमति मिलने में जितना समय लगा, अब काम तेजी से होगा. लोगों ने कहा कि समय पर निर्णय होता तो उसका शिलान्यास और उद्घाटन समारोह विधानसभा चुनाव से पूर्व हो जाता. अब यही उम्मीद है कि यहां जल्द से जल्द निर्माण का काम शुरू हो.

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन में जनरल स्टोर के एल्वेस्टर में सेंध लगाकर चोरी, करीब 20 हजार का सामान व नगदी ले गए चोर

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित महरी टोल, वार्ड संख्या 11…

30 मिनट ago

अनंत सिंह के जन सुराज जॉइन करने की अटकलों पर PK बोले- आएंगे तो देखा जाएगा, समर्थन पर कहा- कोई भी करे, इससे हमारा क्या नुकसान है

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनावी घमासान तेज है. सबसे ज्यादा चर्चा पटना…

2 घंटे ago

एसपी ने दो थानाध्यक्षों को बदला, आशुतोष को रोसड़ा और शिव नारायण को कर्पूरीग्राम थाने की कमान

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के…

16 घंटे ago

राइफल नंबर ने खोली पोल, जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर सिंह गिरफ्तार; लाइसेंसी राइफल चोरी की कहानी पड़ी भारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC कोच में सांप जैसा जीव दिखने से मची अफरातफरी, बोगी ट्रेन से अलग की गयी

समस्तीपुर : जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में…

18 घंटे ago