Samastipur

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए जयनगर और बरौनी से एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना से बरौनी एवं उधना से जयनगर के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी़ संख्या 09039 व 09040 उधना, जयनगर, उधना स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 09039 उधना-जयनगर स्पेशल 13 मार्च तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को उधना से 20.35 बजे खुलेगी।

वापसी में जयनगर-उधना स्पेशल 23 फरवरी से 15 मार्च तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को जयनगर से 09.00 बजे खुलकर 09.25 बजे मधुबनी, 11.30 बजे दरभंगा, 12.40 समस्तीपुर, 13.50 बजे बरौनी, 17.05 बजे पटना, 18.05 बजे आरा, 19.08 बजे बक्सर एवं 20.55 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रूकते हुए अगले दिन शनिवार को 22.00 बजे उधना पहुंचेगी।

इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 08 कोच होंगे।वहीं, दूसरी ओर गाड़ी संख्या 09037 व 09038 उधना, बरौनी, उधना सुपरफास्ट स्पेशल, जो मोकामा, पटना, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 09037 उधना-बरौनी सुपरफास्ट स्पेशल 23 फरवरी से 29 मार्च तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को उधना से 08.35 बजे खुलेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09038 बरौनी-उधना सुपरफास्ट स्पेशल 24 फरवरी से 30 मार्च तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को बरौनी से 17.00 बजे खुलेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 18 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

8 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

8 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

11 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

12 घंटे ago