Bihar

बारिश बिगाड़ेगी बिहार का मौसम, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिये जारी की चेतावनी

बिहार में शुक्रवार को एक बार फिर से बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में शुकव्रार को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी है। इस बारिश के चलते ठंड एक बार फिर से दस्तक देगी।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं।वहीं, इसके बाद प्रदेश में बर्फीली पछुआ हवा के प्रवेश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों के बीच रिमझिम फुहार ने सुबह में ठंड का अहसास कराया तो दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन से राहत मिली।

बिहार में ठंड का प्रभाव 29 फरवरी तक जारी रहेगी

हालांकि, शाम में तापमान गिरने से ठंड फिर बढ़ गई। ठंड का प्रभाव फरवरी तक बना रहेगा। ऐसे में गर्म कपड़ों का प्रयोग जरूरी होगा। पटना, वैशाली, सिवान के जीरादेई को छोड़कर शेष सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

18.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 13.0 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी में 3.1 मिमी वर्षा एवं हाजीपुर में 13.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

3 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

8 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago