Samastipur

उजियारपुर थानाध्यक्ष की चली गई थानेदारी, SP ने किया लाइन हाजिर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को एसपी विनय तिवारी ने लाइन क्लोज कर दिया है। उनकी जगह पर अपर थानाध्यक्ष को तत्काल थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। समस्तीपुर टाउन मीडिया को एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जल्द ही नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग उजियारपुर थाने में की जाएगी। अभी वहां के एडिशनल एसएचओ को प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि उजियारपुर थानाध्यक्ष पर एसपी की नजर पहले से थी। कार्य में लापरवाही पकड़ने के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। उजियारपुर थाना अध्यक्ष के लाइन हाजिर होने के बाद पुलिस कर्मियों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ अन्य थानाध्यक्ष भी एसपी के रडार पर हैं। कुछ थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : थाने पर निजी कर्मी को रख उजियारपुर थानाध्यक्ष करवाते थे टैक्निकल काम, शराब माफियाओं से करता था वसूली, SP ने कर दिया लाइन हाजिर…

लाइन हाजिर क्या होता है?

पुलिस विभाग के अंदर जब कोई पुलिसकर्मी कोई लापरवाही करता है या फिर गलती करता है तो उसे विभाग के अधिकारियों द्वारा लाइन हाजिर कर दिया जाता है। यहां लाइन हाजिर का मतलब है कि उसे थाने से हटा कर यानी वह जहां ड्यूटी करता था वहां से हटा कर पुलिस मुख्यालय यानी पुलिस लाइन में भेज दिया जाता है। इस दौरान ना तो पुलिसकर्मी से कोई बड़ा काम कराया जाता है, ना ही उसे किसी केस में इनवॉल्व किया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

8 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

8 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

12 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

15 घंटे ago