समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना एक घटना सामनें आई है। जहां नशे में धुत पिता ने अपने 3 वर्ष के बच्चे के साथ खुद भी जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई है। जबकि पिता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिसका इलाज डीएमसीएच में जारी है।
घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है। गंभीर रूप से इलाजरत पिता की पहचान सुंदर सदा के रूप में हुई है। जबकि मृतक बच्चे की पहचान अरविंद सदा (3 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की तप्तिश में जुट गई है।
घटना के संबंध में मृतक बच्चे की मौसी आशा देवी का बताना है कि बच्चा अपने ननिहाल में रह रहा था। बीती रात नशे में धुत पिता ने बच्चे को जहर खिला दिया और खुद भी जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जिसमें बच्चे की मौत हो गई है। जबकि उसकी स्थिति चिंताजनक है। जिसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (DMCH) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
वहीं मामले को लेकर रोसेड़ा अनुमंडल पुलिस पदााधिकारी (SDPO) शिवम कुमार का बताना है कि सुंदर सदा का अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ था। जिसको लेकर उसने बच्चे के साथ साथ खुद भी जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। जिसमें बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चे की मां के बयान पर पुलिस आरोपी पिता को पुलिस अभिरक्षा में लेकर इलाज करा रही है। वहीं मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…