समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदीपुर मनियर गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक दूध केंद्र और हार्डवेयर दुकान को निशाना बनाया। बदमाशों ने दूध सेंटर के किवार के नीचे का ईट हटाकर दुकान में रखा कंप्यूटर, सीपीयू आदि की चोरी कर ली। वहीं हार्डवेयर दुकान की खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया। सुबह दुकानदार को चोरी की जानकारी उस समय मिली जब सभी लोग अपना-अपना दुकान खोलने के लिए पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी मोहिउद्दीननगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में दूध केंद्र संचालक रंजीत कुमार और हार्डवेयर दुकानदार ब्रजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी लोग देर शाम अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे लोग दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दूध सेंटर के किवाड़ के नीचे का ईंट निकाला हुआ था और होल बनाकर बदमाश दुकान के अंदर प्रवेश कर गए और दुकान में रखा कंप्यूटर सीपीयू आदि की चोरी कर ली जिसका लागत मूल्य करीब एक लाख रुपए से अधिक होगा।
वहीं बदमाशों ने पास के ही ब्रजेश कुमार मिश्रा के हार्डवेयर दुकान का खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सामान का मिलान किया जा रहा है। सामान मिलान के बाद ही पता चल सकेगा की कुल कितने की चोरी हुई है। उधर दूध केंद्र और हार्डवेयर दुकान में चोरी की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भी जुड़ गई। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मामले को लेकर मोहिउद्दीननगर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। सेंधमारी कर चोरी की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिक की दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…
पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…
बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…