Samastipur

समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी पूल पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, गवाही देने जा रहा था कोर्ट में…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक पुल पर दिन-दहाड़े एक युवक को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया गया। जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान मथुरापुर ओपी के गोबिंदपुर के रहने वाले राधेश्याम मंडल के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि शराब के मामले में वह कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि युवक पैदल ही बूढ़ी गंडक पुल से जा रहा था। इसी दौरान पैदल ही दो अपराधी घेर के उसे गोली मार दिया और फिर वह फरार हो गया। पुल पर भीड़ के बीच हुई गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। टोटो की मदद से पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।

वहीं मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मथुरापुर घाट के पास बूढ़ी पुल पर कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक भी कुछ महीनों पूर्व ही हत्या के एक मामले में जेल से बाहर आया था। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही सभी अपराधी गिरफ्त में होंगे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

3 मिनट ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

44 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago