Bihar

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए फरवरी में करें रजिस्ट्रेशन, समस्तीपुर में भी होगी परीक्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

फरवरी के पहले सप्ताह से इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए होने वाली द्वितीय ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) के लिए आवेदन भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए अभ्यर्थी को सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy. nic.in पर आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों को 250 रुपये ऑनलाइन एसबीआई बैंक के गेटवे से जमा करना होगा। सेना भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से संबंधित सूचना जारी की गई है। इस रजिस्ट्रेशन के लिए मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और पश्चिम चंपारण (बेतिया) के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।

हालांकि, सेना ने अभी तिथि की घोषणा नहीं की है। तारीख की घोषणा के एक माह अंदर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। लिखित परीक्षा मुजफ्फरपुर, दरभंगा व समस्तीपुर में आयोजित होने की संभावना है। मुजफ्फरपुर में चार से अधिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाये जा सकते हैं। संभावना जतायी जा रही कि मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में लिखित परीक्षा होगी। सेना ने 2024-25 की स्टोर कीपर और क्लर्क बहाली में टाइपिंग टेस्ट को भी अनिवार्य कर दिया है।

चार श्रेणियों में अग्निवीर की होगी बहाली

सेना के अधिकारी ने बताया कि दो चरण में बहाली होगी। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) और दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता व मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी। इसके बाद मेधा सूची जारी की जाएगी। यह बहाली चार श्रेणियों के लिए होगी, जिसमें अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क व एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन शामिल है।

अग्निवीर जीडी के लिए दसवीं में 45 फीसदी अंक

सेना के अधिकारी ने बताया कि दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका है। जीडी के लिए 10वीं कक्षा में 45 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। वहीं टेक्निकल श्रेणी के लिए बारहवीं में 50 फीसदी, क्लर्क और एसकेटी के लिए बारहवीं में 60 फीसदी अंक से पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। टेड्समैन के लिए दसवीं और आठवीं में 33 फीसदी से पास होना अनिवार्य है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

10 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

10 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

14 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

17 घंटे ago