Samastipur

3 लाख के ईनामी मोस्ट-वांटेड रमेश ठाकुर को आज मीडिया के सामनें लाएगी समस्तीपुर पुलिस, सोना लूटकांड को लेकर बेउर जेल में बंद पुल्लू सिंह तक जुड़े हैं तार

विदेशों में भी जाकर रमेश ठाकुर लूटता था सोना, नेपाली जेल में दो साल रहा बंद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- हत्या, लूट व डकैती समेत कई मामलों में वांछित चल रहा तीन लाख रूपये के ईनामी कुख्यात रमेश ठाकुर को जिला एसआईटी व डीआईयू की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। समस्तीपुर पुलिस को उसने कई राज भी बताए हैं जो चौंकाने वाले है। जिले से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे किनारे एक थाने में रखकर उससे गहन पूछताछ की गई है। समस्तीपुर पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बीते दिन उसे गिरफ्तार किया गया था, जिससे गहन पूछताछ की गई है। उसने अपने कई साथियों के बारे में भी पुलिस को बताया है।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : 3 लाख का ईनामी मोस्ट-वांटेड रमेश ठाकुर चढ़ा समस्तीपुर पुलिस के हत्थे, विदेशों में भी जाकर लूटता था सोना, नेपाली जेल में दो साल रहा बंद

वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा निवासी महेन्द्र ठाकुर का पुत्र है। रमेश ठाकुर पर कल्याणपुर व मुफस्सिल थाने में भी कई मामले दर्ज हैं। वह कई जगहों पर सोना लूट कांड में भी शामिल रहा है। बेउर जेल में बंद सोना लूटकांड का सरगना पुल्लू सिंह के गिरोह में शामिल होकर रमेश ठाकुर ने कई जगहों पर सोना लूटकांड की घटना को भी अंजाम दे चुका है। पिछले साल झारखंड के धनबाद में मुथूट फाइनेंस लूटकांड मामले में भी वह शामिल था। इस लूट कांड का मास्टरमाइंड पुल्लू सिंह ही था, जिसके इशारे पर 5 लूटेरे मुथूट फाइनेंस को लूटने पहुंचे थे। इस दौरान पुल्लू सिंह जेल से ही फोन के द्वारा सभी को गाइड कर रहा था।

धनबाद के मुथुट फाइनेंस बैंक में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों में से एक को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था जबकी 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं 2 बदमाश जो मौके से भागने में कामयाब हुए थे उसमें से एक रमेश ठाकुर भी था। अब समस्तीपुर पुलिस द्वारा तीन लाख का ईनामी मोस्ट वांटेड रमेश ठाकुर को सुपौल से गिरफ्तार करने की चर्चा है। हालांकि आज होने वाले प्रेस वार्ता में पुलिस कप्तान गिरफ्तारी को लेकर ब्रीफ करेंगे।

दो वर्षों तक नेपाल जेल में रहे रमेश ठाकुर पर दर्ज हैं कई मामले :

सोना लूट मामले में दो वर्षों तक नेपाल जेल में सजा काट चुके शातिर रमेश ठाकुर पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ वर्ष पहले कल्याणुपर थाना क्षेत्र के लदौरा में रंगबाजी नहीं देने पर एक पिता पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाहेपुर में दो गुटों के बीच हुए गैंगवार में रमेश ठाकुर के सहयोगी सुनील सहनी की हत्या कर दी गई। हालांकि, रमेश ठाकुर वहां से किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। मृतक सुनील के परिजनों ने रमेश ठाकुर पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। रमेश ठाकुर और सुनील सहनी में गहरी मित्रता थी। सोना लूट के एक मामले में दोनों दो वर्षों तक नेपाल के जेल में रहे थे। रमेश ठाकुर कल्याणपुर थानाकांड संख्या 231/18, 266/19 तथा मुफस्सिल थाना कांड संख्या 319/19 का आरोपित है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago