Bihar

नीतीश से नाराजगी की अटकलों पर लालू ने तोड़ी चुप्पी, सीट शेयरिंग पर खुलकर बोले आरजेडी अध्यक्ष

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराजगी की अटकलों पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। ऐसा होता रहता है। उन्होंने इशारों में ही इन अटकलों को खारिज किया है। वहीं, इंडिया गठबंधन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग के मुद्दे पर लालू ने कहा कि इतनी जल्दी सीट बंटवारा नहीं होता है। आरजेडी चीफ ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से भी इनकार किया है।

लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को पटना में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सवाल किए गए। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि नीतीश कुमार से उनकी तनातनी की अटकलें चल रही हैं। मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने नीतीश को दही का टीका भी नहीं लगाया। लालू ने जवाब में कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये सब होता रहता है, कुछ तय नहीं है।

जब उनसे पूछा गया कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग कब होगी, तो लालू ने कहा कि इतना जल्दी नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर सब काम हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सवाल पर लालू ने स्पष्ट कहा कि वे इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगे।

कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों से आरजेडी और जेडीयू के बीच अंदरखाने घमासान छिड़ा हुआ है। नीतीश कुमार की लालू और तेजस्वी से दूरी बढ़ने की भी अटकलें हैं। मकर संक्रांति के मौके पर राबड़ी आवास में आयोजित भोज के दौरान भी नीतीश कुछ ही मिनट लालू के साथ रुके और फिर लौट गए। इस दौरान उन्हें लालू ने दही का टीका भी नहीं लगाया। इससे पहले 2016 और 2017 में जब नीतीश लालू के संक्रांति भोज में गए थे तो उन्हें दही का टीका लगाकर शुभकामनाएं दी गई थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

3 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

5 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

5 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago