Samastipur

दलसिंहसराय में शहिद सुरेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में तीन दिवसीय फुटबाल मैच का शुभारंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- भारत की जनवादी नौजवान सभा DYFI दलसिंहसराय अंचल कमेटी द्वारा शहिद सुरेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में तीन दिवसीय फुटबाल मैच का शुभारंभ आरबी कॉलेज मैदान में किया गया। फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने किया। उद्घाटन मैच वूमेन सॉकर एकेडमी समस्तीपुर एवं गुरुदेव स्पोर्ट क्लब दलसिंहसराय के बीच खेला गया। जिसमें वूमेन सॉकर एकेडमी समस्तीपुर ने गुरुदेव स्पोर्ट को 4-0 से पराजित किया।

इससे पहले झंडा तोलन DYFI के जिला अध्यक्ष महेश कुमार ने किया। उपस्थित खिलाड़ियों दर्शकों एवं आयोजकों को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने कहा की साथी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दलसिंहसराय में आम गरीबों को न्याय दिलाने के लिए उसका हक अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए। उनके शहादत को हम सलाम करते हैं और उनके अधूरे काम को पूरा करने का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने कहा कि दलसिंहसराय में फुटबॉल प्रेमी लोगों की अच्छी तादाद है यही वजह है कि यहां कई फुटबॉल क्लब आज भी चल रहे हैं और खास बात यह है की लड़कियां भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। फुटबॉल को जिंदा रखने के लिए जो भी खेल की गतिविधि चलती है उसकी हम प्रशंसा करते हैं और इस परंपरा को बनाए रखना की जरूरत है। टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका में मुन्ना मुस्ताक, गोविंद कुमार, संदीप कुमार थे।

मौके पर DYFI के जिला सचिव उमेश शर्मा, अंचल सचिव कुंदन पासवान कृष्णमूर्ति, अंचल अध्यक्ष राहुल कुमार, कुंदन कुमार, अर्जुन राय, रविशंकर कुमार, अखिलेश राय, शंकर झा, जनवादी महिला समिति के राज्य सचिव नीलम देवी, माकपा नेता विधान चंद्र अरविंद राय, अरुण ठाकुर, सुधीर साह समेत अन्य उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत आरबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय झा ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

1 घंटा ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

11 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

12 घंटे ago