Samastipur

NEET : समस्तीपुर समेत बिहार के दो नए मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई इसी सत्र से, बढ़ेंगी MBBS की 200 सीटें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

इस साल बिहार में दो नए मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर और छपरा में पढ़ाई शुरू होगी। दोनों को 2024-25 सत्र से नेशनल मेडिकल बोर्ड से मान्यता मिलने की पूरी संभावना है। नीट में चयनित विद्यार्थियों का दोनों मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के साथ ही जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी। दोनों में 100-100 विद्यार्थियों का नामांकन होगा। यानी इस साल राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल नामांकन 1770 से बढ़ कर 1970 हो जाएगा।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेज का काम अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि मार्च तक दोनों मेडिकल कॉलेज बन कर तैयार हो जाएंगे। समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में ओपीडी और इमरजेंसी सेवा तो 21 जनवरी से शुरू भी हो रहा है। दोनों मेडिकल कॉलेजों में आवश्यक प्रयोगशाला के लिए उपकरण सहित अन्य सामान की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नेशनल मेडिकल कमिशन से अनुमति लेने के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। दोनों मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे, वहां के प्राचार्य की ओर से एनएमसी को पत्र लिखकर 100-100 सीटों पर नामांकन की अनुमति ली जाएगी।

मेडिकल स्नातक की 2765 सीटें होंगी

अभी बिहार में 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में 1490 नामांकन हो रहे हैं। केंद्र सरकार के नियंत्रण वाले दो मेडिकल कॉलेजों में 225 सीट हैं। आठ प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 1150 सीट हैं। यानी मेडिकल स्नातक के कुल 2765 सीटें हैं। अभी पीएमसीएच में 200, एनएमसीएच पटना में 150, डीएमसीएच दरभंगा में 120, जेएलएनएमसीएच भागलपुर में 120, एनएमएमसीएच गया में 120, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में 120 सहित अन्य कॉलेजों में भी सीटें हैं।

बिना बायोलॉजी 12वीं पास करने वाले छात्र भी देंगे NEET

इस बार बिना बायोलॉजी विषय के 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्र भी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट देकर एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे। नीट 2024 की पात्रता के नियमों के मुताबिक ऐसे छात्र जिन्होंने 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स को कोर विषयों के तौर पर पढ़ा है और उनका बायोलॉजी या फिर बायोटेक्नोलॉजी दोनों में से कोई भी एडिश्नल विषय रहा है, वे मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में बैठ सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

10 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

11 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

23 घंटे ago