समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- पटना मरीन ड्राइव की तर्ज पर दलसिंहसराय में भी बलान नदी किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य होगा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 और 3 के चकमार्तुजा स्थित काली मंदिर से लेकर गोलाघाट होते बलान नदी पुल होते हुए भटगामा वार्ड संख्या-27 तक बलान नदी के किनारे से बांध बनाकर बाय-पास सड़क (मैरीन ड्राईव) के निर्माण कार्य किया जायेगा।
मरीन ड्राइव निर्माण कार्य को लेकर बुधवार से ग्लोबल आर्चर कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग एलएलपी नवी मुंबई की कंपनी सर्वे कराने का कार्य शुरू करेगी। जानकारी देते हुए सभापति आभा सुरेका ने बताया कि मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर जिलाधिकारी द्वारा पीडब्ल्यूडी को भी निर्देशित किया गया है।
मरीन ड्राइव निर्माण होने से जहां शहर की खूबसूरती में चार चांद लगेगा। वहीं लोगों को शहर में लगने वाली जाम से भी छुटकारा मिलेगा। इतना ही नही सर्व कार्य कंपनी के निर्देशक सरोज कुमार नायक जो दलसिंहसराय के ही मूल निवासी हैं के द्वारा निःशुल्क करने की सहमति दी गयी है।
बिहार में राजस्व प्रशासन से जुड़ी सेवाएं सोमवार से बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं.…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर घाट चौक पर टोटो चालक और एक महिला के बीच…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित एक निजी संस्थान पर छात्र - युवा संगठन की…
तस्वीर : सांकेतिक समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड-5 में…
समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण…
समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी…