समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गयी। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर टिकट बुकिंग, कंट्रोल कार्यालय व स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था आदि की बागडोर महिलाओं ने थामी। खासकर स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटरों का संचालन पूर्णत: महिला कर्मचारियों ने ही किया। मौके पर यात्रियों ने महिला कर्मियों की कार्यकुशलता, विनम्र व्यवहार व तत्परता की सराहना की।
वहीं कंट्रोल कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने ट्रेनों के सुरक्षित व समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करते हुए अपनी दक्षता व जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया। साथ ही स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था में भी महिला कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्लेटफार्मों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संपन्न किया। इस बाबत डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
भारतीय रेल जैसे विशाल संगठन में भी महिलाएं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। यह पहल न केवल महिलाओं की कार्यक्षमता एवं नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का एक सकारात्मक संदेश भी देती है। विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह पहल महिला कर्मचारियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और कार्यनिष्ठा को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…