Bihar

IAS केके पाठक ने दो दिन और बढ़ा दी अपनी छुट्टी, बिहार में तरह-तरह की अटकलें, CM के कार्यक्रम में भी नहीं होंगे शामिल

बिहार के कड़क आईएएस अधिकारी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने क्या इस्तीफा दे दिया है. ये सवाल मंगलवार यानी 9 जनवरी की शाम से ही सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर तैरने लगा. केके पाठक के इस्तीफे की खबरें हालांकि पूरी तरीके से झूठी हैं लेकिन इन सवालों को लेकर हर कोई हैरान रहा. दरअसल केके पाठक के इस्तीफे की खबर इसलिए आने लगी क्योंकि वो 16 जनवरी तक के लिए छुट्टी पर चले गए हैं.

वैसे तो केके पाठक ने सोमवार को ही अवकाश के लिए आवेदन दिया था लेकिन मंगलवार को हुए ताजा घटनाक्रम में उन्होंने अपनी छुट्टियां बढ़ा दी. इससे पहले केके पाठक ने 14 जनवरी तक के लिए अवकाश लिया था, लेकिन अब केके पाठक ने अपनी छुट्टियां बढ़ा दी और अब वह 16 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे. केके पाठक के इस्तीफे की अफवाह इसलिए भी उड़ रही है क्योंकि इसी महीने बिहार सरकार के शिक्षा विभाग का मेगा इवेंट होना है. बता दें कि इसी महीने की 13 तारीख यानी 13 जनवरी को बिहार सरकार द्वारा पटना के गांधी मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जाना है.

इस कार्यक्रम में अब केके पाठक नहीं रहेंगे. इससे पहले जब बिहार सरकार ने शिक्षकों को नियुक्ति का पत्र बांटा था तो केके पाठक मौजूद थे. गांधी मैदान में 25 हजार समेत राज्य भर के 95 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है, जिसमें सीएम नीतीश कुमार के हाथों ही ये काम होना है और शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है. बिहार सरकार के कार्यक्रम से ठीक पहले के के पाठक ने अवकाश लिया है जिसको लेकर प्रशासनिक गलियां में काफी गहनगामी मची हुई है, साथ ही उनके इस्तीफे की भी अफवाह लगातार उड़ रही है.

केके पाठक के अवकाश पर जाने के बाद अब दूसरे आईएएस को विभाग की कमान मिली है. अब केके पाठक की जगह 16 जनवरी तक शिक्षा विभाग का सारा काम बैद्यनाथ यादव देखेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार बैद्यनाथ यादव को बिपार्ड के डीजी का भी 16 जनवरी तक प्रभार दिया गया है. सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक की गैरमौजूदगी में सचिन बैद्यनाथ यादव फिलहाल शिक्षा विभाग के एसीएस के प्रभार में रहेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago