समस्तीपुर :- पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड काली मंदिर चौक के समीप बीते 9 जनवरी को फाईनेंस कंपनी के कर्मी से लूट का समस्तीपुर पुलिस ने खुलासा किया है। सदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए समस्तीपुर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि 9 जनवरी को मुथुट फाईनेंस कर्मी समूह का रुपए कलेक्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान मोरसंड काली मंदिर चौक के पास तीन बदमाशों ने मारपीट कर कर्मी से 82,260 रुपए, बाइक एवं कागजात आदि लूट लिया था।
जिसके बाद एसपी विनय तिवारी के द्वारा एएसपी संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकि अनुसंधान एवं मानवीय सूचना संकलन के आधार पर कांड में संलिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर कांड में लूटी गयी बाइक, कंपनी के कागजात, कांड में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड डीह के दीपक कुमार, सिंटू कुमार एवं कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पूनास का अमन कुमार शामिल है। इसमें अमन कुमार वर्ष 2022 में भी हत्या के आरोप में मुफस्सिल थाना से जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में तीनों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। एएसपी ने बताया कि एसआईटी में पूसा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, एसआई उमेश कुमार मंडल, श्रेया कुमारी, प्रियंरजन कुमार, एएसआई गोरख सिंह, तकनीकि सेल के सिपाही अरबिंद कुमार, केशव कुमार आदि थे।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…