समस्तीपुर :- कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर जिले के तीन थाना अध्यक्षों पर कोर्ट की गाज गिरी है। नगर थाना, मुफस्सिल थाना व उजियारपुर थाना अध्यक्ष पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किशोर कुणाल ने एक-एक हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है। न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उजियारपुर थाना व मुफस्सिल थाना अध्यक्ष से जालसाजी व धोखाधड़ी के मामले के आरोपी की मौत हो जाने के संबंध में रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। लेकिन दोनों थाना अध्यक्ष ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया।
इसके बाद उन्होंने मामले की सुनवाई के क्रम में पुन: एसपी के माध्यम से दोनों थाना अध्यक्ष को रिपोर्ट देने का आदेश दिया, लेकिन इस पर भी थाना अध्यक्षों की निष्क्रियता बरकरार रही। जिसके बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने दोनों पर आर्थिक जुर्माना लगाने के साथ कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का कड़़ा निर्देश दिया।
इससे पूर्व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने नगर थाना क्षेत्र में तीन लाख रुपये लूट के मामले में थाना अध्यक्ष से प्रतिवेदन की मांग की थी, लेकिन उन्होंने भी कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया, जिससे नगर थाना अध्यक्ष पर भी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बताया गया है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद रिपोर्ट नहीं देने के कारण मामले की सुनवाई लंबित है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…