Samastipur

10 हजार एकड़ में हसनपुर के किसानों ने की है इंटरक्रॉपिंग खेती, एक ही उर्वरक एवं सिंचाई से दो फसलों का उपार्जन, ले रहे दोहरा लाभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और करोड़ों किसानों को पैसे से मजबूत करने में गन्ने की खेती, चीनी और गुड़ उद्योगों का विशेष योगदान है। इससे देश के करोड़ों किसानों और मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। लेकिन गन्ना किसानों को अपनी उपज मूल्य के लिए लगभग 12 महीने का लंबा इंतजार और फिर कभी-कभी चीनी मिलों की ओर से होने वाली देरी से गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या का समाना करना पड़ता था।

इसलिए शरदकालीन गन्ने की खेती में लाभ का दायरा बढ़ाने और गन्ने की उपज से अतिरिक्त आय कमाने के लिए इंटरक्रॉपिग यानी सहफसली खेती बेहतर विकल्प साबित हो रही है। गन्ना एक लंबी अवधि वाली फसल है। इसकी बढ़वार के बीच आमदनी कमाने के लिए इंटरक्रॉपिंग एक अच्छा विकल्प है। इससे किसानों को इनकम में सहारा मिलता है और प्रति एकड़ आय भी बढ़ती है।

परम्परागत खेती में बढ़ती लागत एवं घटते मुनाफे के मददेनजर समस्तीपुर जिले के हसनपुर स्थित चीनी मिल परिक्षेत्र के किसानों में गन्ने के साथ इंटरक्रॉपिंग खेती करने की होड़ लगी है। इलाके के खेतों में शरदकालीन गन्ने के साथ आलु, सब्जी, तेलहन, मशाला, दाल, राजमा आदि की खेती की गई है। जिस से किसानों को दोहरा लाभ मिलता है।

किसान महेन्द्र महतो ने बताया कि नवम्बर माह के दूसरे सप्ताह में गन्ना लगाने के बाद आलु की रोपायी की गई है। एक एकड़ खेत में 10 क्विंटल वर्मी कम्पोष्ट, 8 किलो ट्राइकोडर्मा, 3 बैग एसएसपी, 01 बैग पोटाश एवं 01 बैग युरिया डाल कर गन्ने की रोपाई की गई। आलु का उत्पादन 6 से 8 क्विंटल तक प्रति कठ्ठा होने का अनुमान लगाया जाता है। 20 से 25 क्विंटल प्रति कठ्ठा गन्ने का भी उत्पादन होगा।

बता दें कि हसनपुर स्थित चीनी मिल परिक्षेत्र के किसानों ने 10 हजार एकड़ में इंटरक्रॉपिंग खेती की है। सीओजीरो 118 प्रभेद के साथ आलु की खेती हुई है। जिसका उत्पादन बेहतर होगा। इंटरक्रॉपिंग खेती किसानों की खुशहाली का श्रोत बनेगा। एक ही उर्वरक एवं सिंचाई से दो फसलों का उपार्जन होता है। एक एकड़ में आठ से दस क्विंटल तक राजमा उपजता है। गन्ने के उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

6 घंटे ago