Samastipur

समस्तीपुर में BPSC शिक्षकों का आज से होगा थंब इंप्रेशन का मिलान, विद्यालय अवधि यानी शाम 5 बजे के बाद आना होगा DEO कार्यालय 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पहले चरण की बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती में नियुक्त टीचरों के थंब की जांच आज सोमवार से शिक्षा भवन में की जायेगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने इसका निर्देश जारी कर दिया। नवनियुक्त विद्यालय शिक्षकों के थंब इंप्रेशन का मिलन के लिए जिला स्तर पर बुलाए जाने वाले शिक्षकों की संख्या का निर्धारण इस प्रकार किया गया है कि जनवरी में सभी नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापन पूर्ण हो सके।

नवनियुक्त शिक्षकों की पहचान के लिए संबंधित स्कूल के एचएम या प्रभारी प्रधानाध्यापक को भी अनिवार्य रूप से उनके साथ बुलाया जा रहा है। फर्जी शिक्षको की पहचान के लिए नवनियुक्त शिक्षकों के परीक्षा के समय लिए गए अंगूठे के निशान से मिलान किया जा रहा है। यदि बीपीएससी द्वारा लिए गए थम इंप्रेशन का मिलान नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि वह फर्जी शिक्षक है और उनकी गहन छानबीन कर प्राथमिकी व गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही आधार कार्ड की हिस्ट्री को देखा जाएगा कि पिछले 6 महीना में उन्होंने अपने आधार कार्ड में क्या-क्या बदलाव किए हैं।

5 बजे शाम के बाद डीईओ कार्यालय पहुंचे :

थंब इंप्रेशन के लिए शिक्षकों को विद्यालय अवधि यानी शाम 5:00 बजे या उसके बाद से ही डीईओ कार्यालय आना होगा। इसके अलावा संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी अपने-अपने प्रखंड के विद्यालय अध्यापक को उनके विद्यालय प्रधान के साथ डीईओ कार्यालय में अपनी उपस्थिति में थम इंप्रेशन से सत्यापन का कार्य करने का निर्देश दिया गया है। वैसे विद्यालय अध्यापक जो थम इंप्रेशन से सत्यापन कराने के लिए निर्धारित तारीख को उपस्थित नहीं होंगे ऐसे में पहली नजर में यह समझ जाएगा कि वैसे विद्यालय अध्यापक फर्जी हो सकते हैं और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

नवनियुक्त शिक्षक साथ में यह लाए :

नवनियुक्त शिक्षकों को अपने साथ बीएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड, औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय योगदान का पत्र, आधार कार्ड एवं एक फोटो साथ में लाना होगा।

यहां देखें किस प्रखंड के शिक्षकों का किस दिन होगा थंब इंप्रेशन :

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

8 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

9 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

19 घंटे ago