Samastipur

समस्तीपुर शहर के चर्चित व्यवसायी से बदमाशों ने फोन कर मांगी 20 लाख की रंगदारी, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के एक व्यवसायी से बदमाशों ने 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। इसको लेकर व्यवसायी दीपक मोदी के द्वारा नगर थाना में आवेदन दिया गया है। बताया गया कि पीड़ित व्यवसायी का शहर में कपड़े का शोरूम है।

पुलिस को दिए अपने आवेदन में पीड़ित व्यवसायी बताया है कि मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने उनसे 20 लाख की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी के लिए बदमाशों ने उन्हें कई बार फोन किया और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई।

मोबाइल नंबर को ट्रेस कर पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ करने में पुलिस जुटी हुई थी। वहीं बदमाशों के द्वारा रंगदारी मांगे जाने के बाद से व्यवसायी का परिवार दहशत में है। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही समस्तीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फोन कर रंगदारी मांगने वाले कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

वहीं इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी के द्वारा मामले के संबंध में आवेदन दिया गया है। सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। कुछ संदिग्धों को विरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

8 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

8 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

22 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

24 घंटे ago