Samastipur

वार्षिक खेल उत्सव में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा; खेल से मिलता है अनुशासन और एकता का संदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्या सेंट्रल स्कूल, विद्यापतिधाम परिसर में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक सी.के. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उदघाटन पश्चात प्रतिभागी छात्रों को संबोधित करते हुए निदेशक सी.के. सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ- साथ जीवन में खेलकूद भी बहुत जरूरी है।

खेलकूद से मानसिक विकास के आलावा शारीरिक विकास होता है वहीं छिपी हुई ग्रामीण प्रतिभाओ में निखार आता है। खेल से अनुशासन और एकता का संदेश मिलता है। साथ ही खिलाड़ी अनुशासन, संगठन आदि गुणों को सीखते हैं। मुख्य अतिथि साहित्यकार मिंटू झा व कवि भोला सुरंगी ने कहा कि बच्चों में ऐसी प्रतियोगिताओं से उनकी प्रतिभाएं खुल कर सामने आती है। खेलकूद से शरीर में उर्जा का संचार होता हैं।

खेल उत्सव में बैडमिंटन में अंकित, ऋतिका, अश्विन, सिद्धि, मनीष ने अपना परचम लहराया। वहीं कब्बड्डी, दौड़,ऊंची कूद, लंबी कूद, चम्मच दौड़, मेढ़क दौड़ व जलेबी दौड़ कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता विभिन्न संवर्ग के बच्चों के बीच आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल व स्मृति चिन्ह बतौर पुरूस्कार देकर अतिथियों ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। उद्घोषणा के दौरान कुंदन कुमार ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।

मौके पर प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, शिक्षक दयानंद कुमार, ऋषिदेव कुमार, कुंदन कुमार,मनोज झा, कमलेश कुमार, शिक्षिका राजमणि देवी, चंदा कुमारी, प्रीति कुमारी, आयुषी कुमारी, गुंजन देवी आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर माइक्रोटनलिंग काम की रूपरेखा तैयार, यार्ड में जलजमाव की समस्या होगी दूर

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव की समस्या के स्थायी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में आग लगने के बाद अग्निशमन टीम द्वारा बुझाने का मॉक ड्रिल, घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

समस्तीपुर : समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से एक मॉक ड्रिल…

12 घंटे ago

“वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर…

19 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…

20 घंटे ago

शराब की सूचना देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, पिस्टल के साथ एक आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…

20 घंटे ago