Bihar

‘नीतीश कुमार और हम लोग कोई नाराज नहीं’ लालू ने दी सफाई- I.N.D.I.A पूरी तरह से एकजुट, जल्द होगा सीटों का बंटवारा

19 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद गुरुवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पटना के लिए रवाना हो गए। पटना रवाना होने से पहले लालू ने नीतीश कुमार की नाराजगी की बात को सीरे से खारिज कर दिया और सफाई देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में सभी लोग एकजुट हैं। मीडिया में जो भी नाराजगी की बातें चल रही हैं वह पूरी तरह से गलत है।

लालू प्रसाद ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक बहुत साकारात्मक हुई है। मीडिया के जो लोग नरेंद्र मोदी से बिके हुए हैं वे उल्टा बात दिखाते हैं। चाहे जो भी हमलोग तय करें वे उसका उल्टा प्रोजेक्ट करते हैं। कहा गया कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद नाराज हैं और बैठक से उठकर चले गए। लेकिन बैठक खत्म होने के बाद सभी लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कम ही लोग जाते हैं और जो बात हुई उसको बताते हैं।

लालू ने कहा कि बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर बात हुई है और जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा कर देना है और गठबंधन को तेजी से बढ़ाना है। नीतीश कुमार और हमलोग कोई नाराज नहीं है। सभी लोग एकजुट होकर काम कर रहे हैं। वहीं सुशील मोदी के दावा करने पर कि ललन सिंह की दोस्ती लालू से बढ गई है इसलिए वे ललन सिंह को जेडीयू अध्यक्ष के पद से हटाने जा रहे हैं, इस सवाल पर लालू ने कहा है कि ये सब फालतू बात है।

बता दें कि दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी ने पीएम उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित कर दिया था। सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर खरगे का नाम सुनकर नीतीश असहज हो गए थे और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही वहां से निकल गए थे। जिसके बाद सियासी गरियारे में इस बात की चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं।

इससे पहले दिल्ली के अशोका होटल में हुई I.N.D.I.A की बैठक में नीतीश की नाराजगी साफ नजर आई। नीतीश कुमार की लालू यादव और तेजस्वी यादव से सही से दुआ सलाम तक नहीं हुई। लालू यादव के पास बैठे नीतीश कुमार खामोशी से दूसरी ओर देखते रहे।बैठक में किसी भी समय नीतीश कुमार औऱ लालू प्रसाद यादव-तेजस्वी यादव आपस में बात करते नहीं दिखे। मीडिया में खबरें आने के बाद लालू प्रसाद ने इसपर सफाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago