Samastipur

समस्तीपुर RPF ने साइबर कैफे से ई-टिकट फर्जीवाड़ा करने वाले धंधेबाज को दबोचा, 20 हजार रुपये मूल्य के टिकट सहित अन्य सामान बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए फर्जीवाड़ा कर ई-टिकट बनाने वाले टिकट दलालों की सक्रियता भी काफी बढ़ गई है। टिकट दलालों की सक्रियता बढ़ते ही आरपीएफ भी अब एक्शन मोड में आ गया है। जिसके कारण समस्तीपुर आरपीएफ लगातार छापेमारी करते हुए टिकट दलाल को गिरफ्तार कर रही है। इस कड़ी में समस्तीपुर आरपीएफ एवं हसनपुर आरपीएफ की टीम ने बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में छापेमारी करते हुए एक ई-टिकटिंग मामले में टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

आरपीएफ आउट पोस्ट हसनपुर की टीम द्वारा बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर स्थित ग्राम आकोपुर वार्ड संख्या-1 स्थित सरिता साइबर कैफे सह अमूल पार्लर नामक दुकान में छापेमारी की गई। जहां अनाधिकृत रूप से रेलवे ई टिकटो के अवैध धंधा करते हुए धर्मेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जो आकोपुर का रहने वाला है। आरपीएफ की टीम ने ई रेल टिकटो का धंधा करते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

साथ ही उसके साइबर कैफे से दो तत्काल टिकट और चार सामान्य ई-टिकट जिसका मूल्य 19 हजार 821 रुपये बरामद किया गया। जबकि एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, सीपीयू और एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन नगद 15 हजार रूपया भी बरामद किया है। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर आरपीएफ हसनपुर गोविंद सिंह, एएसआई संगीत प्रसाद, अजय कुमार, लक्ष्मीकांत, रोहित सीआईबी, एएसआई रवि कुमार, मोहमद शमशाद अली इत्यादि शमिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 घंटा ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago