Samastipur

समस्तीपुर में रक्त दान शिविर का आयोजन, युवाओं ने किया 46 यूनिट रक्तदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं समस्तीपुर की सामाजिक संस्था द उम्मीद के संयुक्त तत्त्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ डॉ. एसएमएएस रजी की अध्यक्षता में की गई। नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी ने किया।

इस दौरान अध्यक्ष डॉ. रजी के द्वारा वी.डी. केशव, ह्यूमनीटेरियन एम्बेसडर एण्ड इंटरनेशनल कॉर्डिनेटर यूक्रेन एण्ड श्रीलंका -सह -सचिव, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर, डॉक्टर प्रदीप कुमार, लैब टेकनिशियन नवीन कुमार एवं अविनाश कुनार को माला, पाग एवं चादर देकर सम्मानित किया। डॉ. रजी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करना मानवता की परम पूजा है। रक्तदान महादान है। रक्तदान जीवनदान है। रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में नये रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। जो रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। तीन महीने के अन्तराल पर रक्तदान किया जा सकता है।

वहीं वीडी केशव ने कहा कि रक्तदान करने से जरूरतमंद लोगों को जीवन तो मिलता ही है साथ ही रक्तदाता को रक्तचाप संबंधी समस्याएँ नहीं होती, कैंसर नहीं होता एवं त्वचा की कांति बनी रहती है। इसलिए रक्तदान करना चाहिए। द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार, हेमा कुमारी, नवनीत, आदेश, सुमित आदि ने रक्तदाताओं को रक्तदान हेतु प्रेरित किया। इस रक्तदान शिविर में 46 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago