समस्तीपुर :- समस्तीपुर में आईआरसीटीसी एजेंट की आड़ में एक मोबाइल दुकानदार ई-टिकट का कालाबाजारी करता था। जिसका खुलासा आरपीएफ ने किया। आरपीएफ समस्तीपुर की टीम द्वारा विभूतिपुर थाना के सहयोग से पंच बट्टी चौक, सिंहियाघाट मे सोनू इलेक्ट्रॉनिक नामक मोबाइल दुकान पर छापेमारी की गई। जहां आईआरसीटीसी के एजेंट की आड़ में अनेक पर्सनल यूजर्स आईडी का उपयोग कर रेलवे ई-टिकट के साथ मो. आफताब, पहाड़पुर, विभूतिपुर को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी के दौरान दुकानदार को 20 रेलवे ई-टिकट के साथ, उसके लैपटॉप, प्रिंटर मशीन, दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन, नगद राशि और करीब 30 हजार रुपया मूल्य के टिकट जो आगामी और पूर्व का कटा हुआ है, बरामद किया गया। जिसे उसके द्वारा अधिक पैसा लेकर यात्रियों को देना बताया गया। इस अभियान मे इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा, सब-इंस्पेक्टर पीके चौधरी, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार, सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार, आरक्षी राजेश कुमार, संगीत राजू, धर्मेंद्र कुमार, सिरेंद्र कुमार, सीआईबी दीपक कुमार व विभूतिपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह टीम के साथ शामिल थे।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…