Sports

किसी ने जलाई कैप तो किसी ने जर्सी….फैंस को पंसद नहीं आया रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला, सोशल मीडिया पर कर रहे अनफाॅलो

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले बड़ा फैसला लिया है और उन्होंने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी है. मुंबई इंडियंस ने पिछले महीने ही हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. आईपीएल नीलामी से पहले यह ट्रेड काफी चर्चा में रही थी.

हार्दिक ने बीते दो सीजन में गुजरात की कप्तानी की थी और उनकी अगुवाई में टीम दो बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई और एक बार खिताब जीतने में सफल रही. हार्दिक के आने के बाद से ही माना जा रहा था कि मुंबई फ्रेंचाइजी उन्हें टीम की कमान सौंप सकती है. हालांकि, मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपने का फैसला फैंस को फंसद नहीं आया है उन्होंने उन्हें अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है.

सोशल मीडिया पर आ रहे फैंस के रिएक्शन साफ इशारा कर रहे हैं कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने को लेकर फैंस खासे नाराज हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैस ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में आग लगी दी.

वहीं एक अन्य फैन ने मुंबई इंडियंस की कैप जला दी. वहीं मुंबई इंडियंस को फॉलोअर्स का भी नुकसान हुआ है.

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर खो दिए हैं जबकि ट्विटर (पूर्व एक्स) पर फ्रेचाइंजी को चार लाख से अधिक लोगों ने अनफॉलो किया है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर शर्मा कर मुंबई इंडियंस ट्रेंड कर रहा है.

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनकर उभरी है. रोहित ने 11 सत्र में टीम की कप्तानी की जिसमें से मुंबई इंडियन्स पांच बार खिताब जीतने में सफल रही. आईपीएल के 2025 सत्र के लिए बड़ी नीलामी होगी और फ्रेंचाइजी के इस कदम से यह स्पष्ट हो गया है कि रोहित अब खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियन्स की आगे की योजना में नहीं हैं.

मुंबई के लिए आईपीएल के पिछले तीन सत्र अच्छे नहीं रहे. 2021 में हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं थे, इसके बाद बुमराह चोट के कारण सत्र से बाहर रहे. टीम ने जोफ्रा आर्चर के लिए बड़ी बोली लगायी लेकिन वह भी चोट के कारण टीम के काम नहीं आये. रोहित 2013 में मुंबई इंडियन्स के कप्तान बने थे. उनकी अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

19 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago