तस्वीर : सांकेतिक
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दुधपुरा गांव से एक विवाहिता अपने पति को चकमा देकर लाखों रुपए के जेवर एवं नकदी लेकर फरार हो गयी। महिला दो बच्चे की मां है। इस मामले की जानकारी मिलने पर विवाहिता के पति ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है। जिसके आलोक में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। जिसमें प्रेमी के साथ महिला के जाने की आशंका है।
मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में रखे सभी जेवर एवं नकदी रुपए लेकर निकल गयी। जब घर वालों को जानकारी मिली तो महिला की खोज की गयी, लेकिन नहीं मिली। बाद में पता चला कि महिला अपने साथ सोने के जेवर व घर में रखे सभी नकदी रुपए लेकर चली गयी। जिसकी आंकलन लगभग आठ लाख रुपए से अधिक आंकी गयी है।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…