Samastipur

समस्तीपुर में रफ्तार का कहर; असंतुलित होकर कार सड़क किनारे गड्ढे में घुसी, चालक की मौत…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां मंगलवार की शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्डे में जा घुसी। घटना में कार चालक की मौत हो गई वहीं कार सवार एक युवक जख्मी हो गया। घटना को सूचना पर पहुंची पुलिस जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले गई वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों कार सवार की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस उनके पहचान में जुटी हुई है।

खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस कार को गड्डे से बाहर निकलवाने के लिये लगी हुई थी, वहीं मृतक और जख्मी की भी पहचान नहीं हो सकी थी। कथित तौर पर लोगों में चर्चा थी की मृतक बेला पचरूखी का रहने वाला है। घटना को लेकर बताया गया है कि कार समस्तीपुर की ओर से आ रही थी। इस दौरान तिनमुहानी के समीप चालक ने संतुलन खो दिया और असंतुलित हो कार सड़क किनारे गड्डे में जा घुसी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

8 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

19 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

19 घंटे ago