भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए डीईओ मिथिलेश कुमार पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्हें केके पाठक ने सस्पेंड कर दिया है. बीते 8 दिसंबर को निगरानी विभागके अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीईओ को धर दबोचा था, जिनके सिवान में आवास और कार्यालय के अलावा पटना, नोएडा समेत कई ठिकनों पर एक साथ छापेमारी की गई थी, जहां से करोड़ों रुपये और अवैध संपत्ति के दस्तावेज मिले थे. सिवान से 14 लाख रुपये कैश बरामदगी की बात बताई गई थी.
आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्जः
दरअसल डीइओ सिवान पर केस नम्बर 036/23 के तहत आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है. जिसे लेकर निगरानी विभाग ने छापेमारी की थी, शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार निगरानी की रेड के बाद तुरंत छुट्टी पर चले गए थे और अब विभाग ने उनको निलंबित कर दिया है. छापेमारी के दौरान निगरानी ने करोड़ों के फ्लैट के दस्तावेज और कैश बरामद किये थे.
शिक्षा विभाग में हड़कंपः
इसके अलावा 7 बैंक खातों को भी निगरानी ने सील कर दिया था, जिसमें सिवान में 14 लाख कैश, पटना में एक फ्लैट एवं दो भूखंड, पटना स्थित आवास से 2 लाख कैश के अलावा शिक्षा पदाधिकारी ने अपने परिजनों के नाम से चल एवं अचल संपत्ति जमा कर रखी थी. आपको बता दें कि इस कार्रवाई के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.
दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने का आरोप
जारी आदेश में शिक्षा विभाग ने सीवान डीईओ पर दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करने, निदेशक, शोध एवं प्रशिक्षण द्वारा प्रशिक्षण संस्थानों को दिये गये निर्देश में व्यवधान डालने अनुचित मांग आदि का आरोप लगाया है. साथ ही आदेश में निलंबित डीईओ के खिलाफ बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही अलग से प्रारंभ करने की बात कही गई है.
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…