समस्तीपुर :- समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत बुनियाद स्वामी इंटर महाविद्यालय करूआ में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के द्वारा जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, परिवहन मंत्री शीला मंडल, स्थानीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने शिरकत किया। इस चर्चा में सैकड़ो की संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जननायक कर्पूरी चर्चा को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जब अतिपिछड़ा समाज को आरक्षण दिया तब से आज तक अतिपिछड़ा समाज लाभान्वित होते आ रहे हैं। भाजपा हमेशा अतिपिछड़ा समाज के साथ छल कपट करता आ रहा है।
महेश्वर हजारी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाई। वहीं परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपने को साकार किया। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने मंडल कमीशन लागू कर अतिपिछड़ा समाज को सर उठाकर जिने का राह दिखाया। वहीं भाजपा हमेशा अतिपिछड़ा समाज को राजनीति में ठगने का काम किया। वहीं उन्होंने विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दुहराई।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश के विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हैं। इसे देखकर भाजपा के लोगों का पसीना छूट रहा है।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…