Samastipur

समस्तीपुर में आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी ने किसान को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी घर छोड़कर फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर धमौन गांव में आपसी विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान चांदपुर धमौन निवासी स्व. बनवारी राय के पुत्र हरेन्द्र राय (45 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार देर शाम हाजीपुर-बछवाड़ा मुख्य मार्ग को बुलगानीन चौक धमौन के समीप शव रखकर जाम कर दिया।

इस दौरान लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। हत्या व सड़क जाम की सूचना मिलते ही पटोरी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा व अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। जानकारी के अनुसार, चांदपुर धमौन में मंगलवार रात लगभग 9 बजे हरेंद्र राय व उनके पड़ोसी लखन साह के बीच आपसी विवाद में बहस के बाद मारपीट हो गई।

इसमें हरेंद्र राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिवार के लोग हरेंद्र को इलाज के लिए समीप के महनार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर अवस्था में पीएमसीएच भेज दिया गया। बुधवार दोपहर इलाज के दौरान पीएमसीएच में हरेन्द्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को धमौन लाने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस का भी विरोध किया। थानाध्यक्ष पीके मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद आरोपित व उसके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

5 मिनट ago

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर रोने लगे अशोक चौधरी, कहा- बहुत दुखी हूं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से अपना…

2 घंटे ago

उजियारपुर से शाहपुर पटोरी रेल लाइन की मांग तेज, जंक्शन बनाने की भी उठी आवाज

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर से शाहपुर पटोरी तक नई रेल लाइन निर्माण और उजियारपुर रेलवे स्टेशन…

7 घंटे ago

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

7 घंटे ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

9 घंटे ago