समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाने की पुलिस ने कल्याणपुर चौक के समीप गश्ती के दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार एक युवक को पिस्तौल व गोली के साथ दबोचने में सफलता हासिल की। हालांकि युवक के दो साथी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार युवक की मिर्जापुर गांव के वीरेंद्र राय के पुत्र छोटू कुमार के रूप में पहचान हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात गश्ती के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युपकों को समस्तीपुर की ओर से आते देखा। रोकने तीनों बाइक से उतर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को खदेड़ना शुरू किया। दो युवक तो भागने में सफल रहे परंतु एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।
पकड़ने के बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली जिसमें उसकी कमर से एक पिस्टल और एक गोली मिली। उसके बाद पुलिस ने युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि तीनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया।
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…