Samastipur

उजियारपुर से सरायरंजन होते हुए पटोरी तक नये रेल लाईन निर्माण करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रेल विस्तार- विकास मंच ने दिया धरना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के सामने शुक्रवार को सर्वदलीय समस्तीपुर रेल विकास- विस्तार मंच के बैनर तले धरना व सभा का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता रधुनाथ राय ने की। इस दौरान वक्ताओं ने भोला टाॅकीज, मुक्तापुर, दलसिंहसराय रेल गुमटी पर ओवरब्रीज बनाने, कर्पूरीग्राम- ताजपुर- भगवानपुर एवं केवल स्थान से कर्पूरीग्राम नया रेल लाईन बनाने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार कराने, उजियारपुर से सरायरंजन होते हुए पटोरी नया रेल लाईन निर्माण करने, समस्तीपुर रेल कारखाना में पीओएच निर्माण शुरू करने आदि मांग कर रहे थे।

मंच के संयोजक संयोजक शत्रुधन राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2023 के बजट में भोला टाॅकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर ओवरब्रीज के लिए राशि उपलब्ध कराया गया। डीआरएम ने भी पूर्श में कार्य शुरू कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि कई रेल से संबंधित कई समस्याएं हैं जिनका समाधान नहीं किया जा रहा है। 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को स्मार-पत्र सौंपकर मांग पूरा करने अन्यथा 22 जनवरी 2024 को डीआरएम कार्यालय पर महाधरना देने की घोषणा की गई।

इस दौरान आयोजित सभा को सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शशिभूषण शर्मा, डोमन राय, रामविनोद पासवान, राकेश ठाकुर, शकुन्तला वर्मा, प्रभात रंजन गुप्ता, कृष्ण कुमार राय, सामंत कुमार, मनोज कुमार सिंह, मनज शर्मा, विश्वनाथ सिंह हजारी, एखलाकुर रहमान सिद्दकी,सुरज प्रकाश दास, अरूण कुमार पिंटू, परवेज आलम, सुशील कुमार राय, मनीष कुमार, उपेंद्र राय, परमानंद मिश्र, राजेंद्र राय, अशोक कुमार, गुंजन कुमार, तारिणी प्रसाद राय आदि ने संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

32 मिनट ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

2 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

2 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

2 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

12 घंटे ago