समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय में बीते दिनों दलसिंहसराय शहर के काली चौक स्थित मधुर मिलन विवाह भवन में गोली लगने से जख्मी हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार मामले ने एक नया मोड़ आ गया है। जख्मी मनीष की पत्नी रूपम देवी ने पुलिस को दिए गए बयान में खुलासा किया है कि हर्ष फायरिंग में नही उनके पति पर हत्या के नियत से गोली चलाई थी। जिससे वह जख्मी हो गए और अभी अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहे है।
पटना के एक निजी अस्पताल में अपने पति मनीष का इलाज करा रही उसकी पत्नी ने बयान दर्ज करने गए दलसिंहसराय के दारोगा संजीव कुमार सुमन को दिए बयान में बताया कि उनके पति की हत्या करने की नियत से भगवानपुर चकशेखू निवासी प्रिंस कुमार सिंह ऊर्फ बंटी अवैध हथियार से फायरिंग कर गोली मार दिया। जिसके बाद वह जख्मी हो गए और लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।
बताया जाता है आरोपी प्रिंस सिंह उर्फ बंटी दलसिंहसराय भाजपा नगर मंडल के युवा अध्यक्ष है और शादी समारोह में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद के बाद गोली चलाई गई थी। वहीं अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि मनीष वर्णवाल के पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी प्रिंस सिंह उर्फ बंटी पर दलसिंहसराय थाने में आर्म्स एक्ट के दो मामले पूर्व से भी दर्ज है। प्रिंस उर्फ बंटी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार छापेमारी में जुटी है, बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आपको बता दे कि बीते 6 दिसंबर की देर रात काली चौक स्थित एक विवाह भवन में डोकरेशन के काम को लेकर रुके भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार वर्णवाल को आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ बंटी ने गोली मार कर जख्मी कर दिया था। वहीं गोलीकांड को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने कि मांग बरनवाल समाज कर रहा है।
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…