Bihar

बिहार में पीएम आवास योजना में भारी गड़बड़ी, मृतकों के नाम पर पैसा जारी; सुशील मोदी ने की जांच की मांग…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार के 10 जिलों के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंकेक्षण में महालेखाकार बिहार ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि योजना के लिए जो अयोग्य हैं, उन्हें भी भुगतान कर दिया गया है। जो लाभार्थी अस्तित्व में भी नहीं है उन्हें भी पूर्ण भुगतान कर दिया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में मृतकों के नाम पर पैसा जारी कर दिया गया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

रविवार को बयान जारी कर सुशील मोदी ने कहा कि महालेखाकार की अंकेक्षण टीम ने यह भी पाया कि मकानों के लोकेशन का अव्यवहारिक जीरो टैगिंग, गलत खाते में किस्तों का भुगतान जैसी अनियमितता के अनेक मामले पाए गए हैं। बिहार सरकार ने भी अनियमितता को स्वीकार किया है।

ग्रामीण विकास विभाग ने सभी उप-विकास आयुक्तों को पत्र लिखकर कहा है कि मृत लोगों के नाम पर भुगतान, अयोग्य लोगों को किस्तों का भुगतान, गलत खातों में भुगतान के मामलों की तहकीकात किए जाएं। पत्र में यह भी कहा गया है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। भाजपा मांग करती है कि निगरानी से बिहार के सभी जिलों में इस योजना की जांच कराई जाए। क्योंकि, उत्तर प्रदेश के बाद सर्वाधिक आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार को आवंटित किए गए हैं।

वहीं विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि महालेखाकार की जांच में मृत व्यक्तियों को लाभ, अपात्र लोगों को योजना की राशि का भुगतान औऱ निर्मित ही नहीं हुए आवास की राशि भी दे दी गई। आवास स्थलों की अवास्तविक जियो टैगिंग औऱ गलत खातों में किस्तों का भुगतान किया गया। महलेखाकार ने अभी मात्र 10 जिलों का ही ऑडिट किया है। शेष 28 जिलों का भी यही हाल होगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग ने खुद पत्र जारी कर सभी डीडीसी को यह जानकारी दी है। इससे पता चलता है कि राज्य सरकार के अधिकारियों के द्वारा अपनी योजनाओं के अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं में भी गड़बड़ी की जा रही है। मनरेगा, किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं में गड़बड़ी हुई है। लेकिन महागठबंधन सरकार को इसकी परवाह नहीं है। राज्य की जनता इनको आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

8 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

18 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

18 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

19 घंटे ago