Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में तीन दिवसीय कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान परिषद के 31वां वार्षिक अधिवेशन की हुई शुरुआत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि अनुसंधान परिसर में आज से तीन दिवसीय कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान परिषद के 31वां वार्षिक अधिवेधन की शुरूआत हुई। 7 दिसंबर से 9 दिसम्बर तक चलने वाले इस अधिवेशन का उद्घाटन कार्नेल विश्वविद्यालय के टाटा कार्नेल इंस्टिच्यूट के निदेशक प्रो. प्रभु पिंगाली, कृषि अनुसंधान अधिवेशन के सचिव डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अधिवेशन में देश-विदेश के 300 से अधिक कृषि अर्थशास्त्री भाग लेंगे। इस अधिवेशन में कृषि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नई चुनौतियों पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नेल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रोफेसर प्रभु पिंगली ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है। अगर आने वाले समय में भारत को विकसित राष्ट्रों के श्रेणी में खड़ा होना है तो कृषि के विकास पर गंभीरता से ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत में क्षमता है कि वह न सिर्फ अपने देश के लोगों का बल्कि विश्व भर के लोगों का पेट भर सकता है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस अधिवेशन में कई गंभीर चर्चा होगी। जिसके परिणाम काफी अच्छे निकालकर आएंगे। वहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी एस पांडे ने कहा कि आने वाले वर्षों में कृषि के क्षेत्र में कई तरह के परिवर्तन जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डाटा तथा अन्य नई तकनीक के उपयोग से कृषि और किसान दोनों लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय डिजिटल कृषि के क्षेत्र में अगुवाई बनकर उभर रहा है। विश्वविद्यालय में कई नई कोर्स की शुरुआत हुई है। ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग, ड्रोन के रखरखाव, 5G लैब की स्थापना, वर्चुअल लैब तथा अन्य डाटा तकनीक का प्रयोग हो रहे हैं। कृषि अनुसंधान अधिवेशन के सचिव डॉ. अंजनी कुमार ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में कृषि अर्थशास्त्रियों ने अहम भूमिका निभाई है। तीन दिनों तक चलने वाले इस अधिवेशन में कई नई विचार उभरकर आएंगे। जो देश मे नई पीढ़ियों के मनोभावों को भी प्रदर्शित करता रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

8 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

8 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

9 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

10 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

17 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

24 घंटे ago