Samastipur

समस्तीपुर: बेटे की चाहत में ससुराल वाले बने दानव, विवाहिता की गला दबाकर ले ली जान; बहू की लाश कमरे में छोड़ सभी फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- एक ओर जहां हमारे देश की बेटियों हर क्षेत्र में सफलता के झंडे बुलंद कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ आज भी लोग लड़की पैदा होने पर या तो उसकी हत्या कर दे रहे हैं या फिर बेटे की चाहत पूरी नहीं होने पर विवाहिता को ही मार दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर जिले में देखने को मिला है, जहां बेटा नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली यह घटना रोसड़ा थाना के करियन गांव की है।

मृतका की पहचान रामदुलारी कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही ससुराल के लोग फरार हो गए हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। गुरुवार की सुबह कमरे में बिस्तर पर रामदुलारी का शव पुलिस ने बरामद किया। परिजनों का आरोप है कि बेटा नहीं जनने पर ससुरालवालों ने रामदुलारी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

वह थाना क्षेत्र के करियन निवासी हरि पासवान की पत्नी थी। घटना के बाद ससुराल के लोग फरार हैं। रोसड़ा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विवाहिता की मौत की सूचना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी। मृतका के ससुर उमेश पासवान रोसड़ा थाना में चौकीदार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।

शव के समीप से एक रस्सी भी बरामद की गयी है। पुलिस के अनुसार, यह प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लगता है। रोसड़ा थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर प्रसुन्जय कुमार का कहना है कि मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। महिला के भाई ने बताया कि बेटा नहीं होने पर ससुरावाले ताना मारते थे। उन लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर देने की बात बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

7 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

7 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

8 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

8 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

16 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

23 घंटे ago